बेतुल
बैतूल सेवानिवृत्त पटवारी ने भोजनशाला में मनाया जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अस्पताल में मरीज और उसके परिजनों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सबसे जरूरी भोजन की परेशानी होती है। इसी उद्देश्य को लेकर बैतूल सेवा समिति भोजनशाला की जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को सेवानिवृत्त पटवारी कचरू देशमुख के 80वें जन्मदिन पर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को सम्मान पूर्वक भोजन करवाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक बाबूराव देशमुख ने कहा कि अपनी खुशियों के मौके पर सेवा कार्य करने से आनंद दुगना हो जाता है। कचरू देशमुख ने बताया कि वे हमेशा अपने जन्मदिन और परिजनों के जन्मदिन, वर्षगांठ आदि पर ऐसे ही सेवा कार्य करते हैं। समिति के प्रवीण दोशी ने इसे सराहनीय और समाज के अनुकरणीय पहल बताया। इस अवसर पर धनपाल पारधे, मारोतीराव डोंगरे, सेवानिवृत्त पटवारी पूरनलाल मालवी, प्रदीप ठाकुर, प्रवीण देशपांडे आदि उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस उम्र में भी श्री देशमुख के जज्बे की प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।



