गोड्डा
ललमटिया के समीप हार्डवेयर सामान लदा पिकअप पलटा, एक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/ ललमटिया : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 133 पर एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक वाहन पलट गई। उक्त मामले में ललमटिया सिद्धू कान्हु चौक के समीप महागामा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन (जेएच 17 यू 6936) अनियंत्रित होकर पलट गई।वहीं जानकारी के अनुसार वाहन में हार्डवेयर का सामान लदा था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे।
बताया गया कि सड़क हादसे में वाहन चालक अशोक कुमार सुरक्षित है जबकि वाहन में सवार फेविकोल के सेल्समैन प्रफुल के बाएं हाथ में चोट आई है। उनका इलाज ललमटिया मिशन अस्पताल में चल रहा है। चालक अशोक कुमार ने बताया कि वे हार्डवेयर का सामान और फेविकोल लोड करके महागामा से बाराहाट ले जा रहे थे। ललमटिया के पास भारी बारिश के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





