रामपुर शाहबाद
आपसी सहमति से प्रशासन की मौजूदगी में शुरू हुई नाले की खुदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के ग्राम जयडोली में पानी निकासी की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में नाले की खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। जिस भूमि से नाला निकाला जाना है,उस जमीन पर ग्रामीणों की आपसी सहमति के बाद कार्य प्रारंभ हुआ। इस मौके पर राजस्व प्रशासन की टीम मौजूद रही। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से नाला खुदाई का कार्य शुरू किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि नाला बनने से गांव में बरसात के समय होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति के बाद ही कार्य शुरू कराया गया है, जिससे गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो।




