हापुड़

क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल …

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – नगर कोतवाली पुलिस और शातिर बदमाश के बीच देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई । बदमाशों ने पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है । घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है । शातिर बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक चोरी की बाइक, 1700 सौ रूपये की नकदी बरामद हुई है । आरोपी बदमाश की पहचान जितेन्द्र उर्फ टिम्बल ग्राम जनूपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है । शातिर बदमाश के विरुद्ध मेरठ, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में वाहन चोरी, हत्या,व आर्म्स एक्ट आदि के 24 से ज्यादा अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।

मीडिया सैल के माध्यम से सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि , देर रात्रि थाना हापुड़ नगर पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाशों से  मुठभेड़ हो गई , क्रॉस फायरिंग में एक शातिर बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा व 02 खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटर साइकिल स्पेलण्ड़र एवं 1700/- रुपये नकदी बरामद हुई है । प्रारम्भिक पूछताछ में घायल / गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ टिम्बल पुत्र अमीचन्द निवासी ग्राम जनूपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ हाल निवासी ग्राम टियाला थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ बताया है।  गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में वाहन चोरी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button