उत्तरकाशी

74वें दिन भी जारी धरना, कूड़ा प्रबंधन में भ्रष्टाचार के आरोप ब्यूरो

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 

 

उत्तरकाशी : शहर में कूड़ा निस्तारण और ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 74वें दिन भी जारी रहा। ढाई महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो ट्रेंचिंग ग्राउंड का निर्माण पूरा हो पाया है और न ही कूड़े के ढेर हटाए जा सका हैं, । बाडाहाट नगरपालिका कूडे़ का मात्र बीस प्रतिशत ही शेष होना बता रहा है । जब कि कूडा आधे से अधिक यथावत पडा हुआ हैं । टेडर प्रक्रिया के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है । पूर्व कि कार्यदायी ऐजेंसी ने कूडा निस्तारण के नाम पर केवल कूडे़ का ढेर ही खड़ा करती रही और बाडाहाट नगरपालिका बोर्ड की पोल हमारें धरनें के पश्चात ही खुली । जल्दी बाजी में ऐजेंसी का टेड़र निरस्त किया गया । जब ऐजेंसी न काम ही नही किया , तो बाडाहाट नगरपालिका नें भुगतान किस बात का किया ?
आंदोलनकारीयों का कहना हैं । कि जब तक कूड़ा प्रोसेसिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं होगा, तब तक समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कार्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं से भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ती जा रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन के नाम पर बजट खर्च दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन में संभावित भ्रष्ट्राचार की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी के कारण स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो रहा है और प्रशासन की निष्क्रियता जनता के साथ अन्याय है। आज धरने पर दिनेश सेमवाल, प्रताप सिंह रमोला, संतोष सेमवाल, जितेंद्र, संदीप रावत, हरीश डंगवाल, अजय बडोला, राजेश सेमवाल आदि सामिल रहें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button