अमरोहा
अमरोहा में किसानों को मिली बड़ी राहत
जिले को मिला 5280 मिट्रिक टन यूरिया दो और कंपनियों की रैक जल्द

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा में किसानों के लिए यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है l 17 अगस्त को कृभकों फर्टिलाइजर लिमिटेड से 2680 मिट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है l इसमें से अधिक आधी मात्रा प्राइवेट विक्रेताओं को और आधी सहकारी समितियां को दी गई है l
सोमवार को गजरौला रैक पॉइंट पर इफको कंपनी की एक रैंक आई गई है l इस प्रकार जिले को कल 5280 मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति हो चुकी है l यारा फर्टिलाइजर और hurl कंपनी की रैंक में जल्द आने की संभावना है l
प्रशासन ने सभी थोक और फुटकर विक्रेताओं को नियम अनुसार वितरण के निर्देश दिए हैं l सघन निरीक्षण किया जा रहा है l किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी l
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों से संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग की अपील की है l अधिक मात्रा में उर्वरक के प्रयोग से पौधों की वेजिटेटिव ग्रोथ बढ़ जाती है l इससे पौधे कमजोर होकर कीट रोग के शिकार हो सकते हैं l साथ ही उनके द्वारा विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है l कि वे खेत के आकार और फसल की आवश्यकता के अनुसार ही और उर्वरक बेचे l



