बाराबंकी

सुरसंडा गांव की मजार पर बसंत नौचंदी का मेला

हजरत सैय्यद मकदूम फजल करीम शाह की मजार पर उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र स्थित सुरसंडा गांव में हजरत सैय्यद मकदूम फजल करीम शाह की मजार पर बसंत की नौचंदी के अवसर पर विशाल मेला लगा। इस दौरान बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों से आए जायरीनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
प्रत्येक गुरुवार को यहां मेला लगता है, लेकिन बसंत की नौचंदी पर विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा का ‘कूल’ और कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मजार शरीफ के सदस्य वसी अहमद ने बताया कि बाबा की कृपा से नौचंदी पर सिन्नी चढ़ाने से बिगड़े काम बनने लगते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मजार शरीफ के पास बने कर्बला तालाब में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं।
इस मौके पर मजार कमेटी के अध्यक्ष अली वारिस, शकील अहमद, पप्पू, मुस्तकीम, शब्बीर और पत्रकार रहमान खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button