उत्तर प्रदेश

तालाब के किनारे लगे लोहे के एंगल मे जाली लगवाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

रामपुर : स्वार लखीमपुर गांव में साप्ताहिक बाजार के पास एक खुला तालाब बच्चों, बुजुर्गों और ग्राहकों के लिए खतरनाक बना हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब के चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है, ताकि कोई हादसा न हो, हर शुक्रवार को लखीमपुर में साप्ताहिक बाजार लगता है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने और सामान बेचने आते हैं, गांव के पास होने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और दूसरे ग्रामीण भी यहां आते-जाते हैं। तालाब के पास ही एक मैदान है, जहां बच्चे सुबह-शाम खेलते हैं। ऐसे में उनके तालाब में गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीण मोहम्मद यासीन, शिव कुमार, रामदीन पाल, दिलीप कुमार, उस्मान और सलीम ने बताया की बथुआखेड़ा-लखीमपुर मार्ग तालाब से ऊंचाई पर है। सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण कोई भी फिसलकर तालाब में गिर सकता है। उन्होंने जल्द से जल्द जाली लगाने की मांग की है। इस मामले पर ग्राम प्रधान का कहना है कि जितना बजट मिला है, उसके हिसाब से काम कराया जा रहा है। तालाब के किनारे सुरक्षा के लिए एंगल लगा दिए गए हैं। अब जाली लगाना बाकी है। प्रधान ने कहा कि जाली लगाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि जाली लगाने में कोई देरी न हो। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा पूरी होने से पहले कोई हादसा हो गया, तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा। इसके अलावा, तालाब के सामने लगने वाले साप्ताहिक बाजार का परिसर भी काफी नीचे है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होने पर बाजार परिसर में पानी भर जाता है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button