वाटर कूलर उठाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर : स्वार के अलीनगर उत्तरी इलाके में एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक वाटर कूलर उठाने गया था, तभी उस पर हमला हुआ और वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है, अलीनगर उत्तरी के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि यह घटना बुधवार को पानी का वाटर कूलर उठाने गए थे। तभी वोवी, मोहित (राजकुमार का बेटा) और मोनू (मुरारी का बेटा) ने निवासी स्वार व उनके साथ मारपीट शुरू कर दी राजीव ने जब इसका विरोध किया, तो उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी गई है, कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


