बरेली

पांच से अधिक चालान के शमन शुल्क  जमा न करने वालों के लिए बुरी खबर  वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व मृत्युदर मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बरेली द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत निहित प्रावधानों जिसमें  5 या 5 से अधिक चालानों वाले वाहन जिनके चालकों द्वारा शमन शुल्क न जमा कराये जाने पर राजस्व की हानि होने के कारण ऐसे कुल 20303 वाहनों की सूची तैयार कर वाहनों के पंजीकरण व चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किये जाने की कार्यवाही हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गयी है एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया सूची में से ऐसे वाहन को जिनके  अत्यधिक संख्या में चालान हैं को चिन्हित कर उनके चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही जिसमें सीजर भी होगा हेतु योजना बनायी गयी है आगामी दिनों में यातायात पुलिस द्वारा जिसका क्रियान्वयन किया जायेगा!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button