बेतुल

बैतूल दीनदयाल रसोई का जिम्मा फिर विश्वकर्मा समाज समिति को, 

31 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई का संचालन एक बार फिर विश्वकर्मा समाज समिति को सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के करकमलों से किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित नगरपालिका के समस्त पार्षदगण जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि दीनदयाल रसोई की शुरुआत बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने वर्ष 2015-2016 में स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों और व्यापारियों के सहयोग से की थी। उस समय जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाने का यह प्रयास इतना सफल हुआ कि बाद में यह योजना पूरे प्रदेश में दीनदयाल रसोई के रूप में लागू की गई।
अब एक बार फिर विश्वकर्मा समाज समिति को जिम्मेदारी सौंपते हुए इस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया है। दीनदयाल रसोई का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को गरिमा के साथ भोजन उपलब्ध कराना है। 31 अगस्त को होने वाले शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी और आमजन भी शामिल होकर इस सेवा कार्य को गति देंगे। बैतूल में दीनदयाल रसोई का पुनः प्रारंभ सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की नई मिसाल बनेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button