बरेली
बरेली में देवभूमि उत्तराखण्ड की झलक दिखाने को तैयार उत्तरायणी मेला
तीन दिवसीय बरेली क्लब के मैदान में लगेगा उत्तरायणी मेला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : 30वाँ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला 13, 14 व 15 जनवरी 2026 को बरेली क्लब मैदान में लगने जा रहा है । उत्तरायणी मेला अब उत्तर भारत का नम्बर-1 मेला बन चुका है जो प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ चलता है। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि इस बार हमारे मुख्य प्रायोजक प्रथम बार उत्तराखण्ड ताड़ीखेत (रानीखेत) से कृषक ऑर्गेनिक के संजीव बिष्ट जी हैं जिनका मुख्य उत्पाद बद्री घी सीबुकर्थोन एवं जंगली देशी शुद्ध शहद है जो इस बार इनके स्टॉल पर उपलब्ध रहेगा।
13 जनवरी से अपना महानगर मिनी उत्तराखण्ड में तफ्दील हो जायेगा, उत्तराखण्ड के वाद्य यंत्रों, ढोल नगाड़ों, मसक बीन, रणसिंघा का संगीत मेला ग्राउण्ड में गूंजेगा और छोलिया टीम द्वारा छोलिया नृत्य किया जायेगा।
30वें उत्तरायणी मेले को 13 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बरेली के महापौर उमेश गौतम हरी झण्डी दिखाकर कोतवाली से रंगयात्रा को रवाना करेंगे। रंग-यात्रा प्रभारी आनन्द रतूड़ी ने बताया कि इस बार की रंग-यात्रा अनेकता में एकता का संदेश देती हुई कुछ अलग रंग-रूप में होगी। रंग-यात्रा कोतवाली से शहर के बीचो बीच होते हुए अपनी साँस्कृतिक धरोहर लोक नृत्य, छोलिया नृत्य, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत झाँकियां उत्तराखण्ड की झलक दिखाते हुए अपने गनतव्य बरेली मेला ग्राउण्ड में पहुंचेंगी।



