मेरठ

मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, अतुल महेश्वरी बनें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक प्रेस क्लब परिसर में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, महिला पत्रकारों और युवा मीडियाकर्मियों की भारी उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को नई दिशा देना और पत्रकार हितों की रक्षा को प्राथमिकता देना रहा।

बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राहुल ठाकुर को आम सहमति के बाद पद से मुक्त कर दिया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अतुल महेश्वरी को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए बाकी पदों पर भी आमसभा की राय से चुनाव किए गए, जिसमें सभी पत्रकारों ने एकमत होकर नई टीम को चुना। महामंत्री धर्मेंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हशमे आलम, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, उपाध्यक्ष रिदा खान, संगठन मंत्री जाहिदा खान, संगठन मंत्री रमेश सोनी को चुना गया। बैठक में सभी पत्रकारों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी के नामों पर अपनी सहमति व्यक्त की और पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए नई टीम को दिशा देने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button