महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, महिलाओं में रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वार्ड 42 के चौधरी मोहल्ले में सपा महिला सभा की ओर से पीडीए को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक नीतू कश्यप के नेतृत्व में हुई, जिसमें बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाओं ने चिंता जताई। महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री और सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है और इसका सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।
महानगर महिला सभा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। पीडीए की विचारधारा सामाजिक न्याय और आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाती है।
इस मौके पर महानगर महासचिव मनीषा सक्सेना एड., बीना कश्यप, मुन्नी राठौर, सत्यवती राठौर, छाया मिश्रा, रामबेटी कश्यप, ममता, अंजलि कश्यप, ज्योति, लक्ष्या, संतोष, सर्वेश देवी, राधा, शोभा, माहेक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।




