बरेली

वार्ड 13 शांति विहार की टंकियों में पानी की सप्लाई बंद,पानी को लेकर जनता परेशान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर निगम की बड़ी लापरवाही के चलते वार्ड 13 शांति विहार की टंकियों में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस वजह से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूर होकर पानी खरीदने या दूर-दराज से लाने को विवश हैं। इस समस्या को लेकर जब हमारे स्थानीय पत्रकार सत्यम शर्मा ने अवर अभियंता से फोन पर बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। जिम्मेदार अधिकारियों की यह उदासीनता क्षेत्रवासियों में आक्रोश का कारण बन रही है। निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे नगर निगम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद श्याम सिंह चौहान और अवर अभियंता जल निगम से शिकायत भी की गई है। शिकायत करने वालों में अधिवक्ता शिवओम पाठक, वरिष्ठ पत्रकार सुमित शर्मा, पत्रकार पंकज शर्मा, सत्यम शर्मा, श्रीपाल सिंह और उमेश गिरी शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button