हापुड़

कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने हेतु डीएम कविता मीणा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़। सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्गों , विभिन्न शिविरों तथा संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की ।

जिलाधिकारी कविता मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पूरे यात्रा काल में 24×7 सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि या सूचना प्राप्त होते ही पांच मिनट के अंदर मौके पर टीम पहुंचनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, जल, चिकित्सा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। प्रशासन और पुलिस दोनों मिलकर यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा पूर्णतः सुरक्षित और व्यवस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button