बाढ़ पीड़ितों हेतु तीसरी बार राहत सामग्री लेकर शिवसागर पहुंचे अखिल असम रौनियार बनिया समाज के पदाधिकारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
विश्वनाथ। असम के शिवसागर जिले में हालिया बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल असम रौनियार बनिया समाज के पदाधिकारी तथा सदस्य ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बीते रविवार को तीसरी बार राहत अभियान चलाया। अखिल असम रौनियार बनिया समाज के अध्यक्ष छत्रपति गुप्ता अपने टीम के साथ पहुंच कर जमीनी स्तर पर स्वैच्छिक योगदान जुटाकर शिवसागर जिले के सिमलुगुड़ी, नेपालीखुटी , बिहुगुरी क्षेत्रों के करीब बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की।बाढ़ से प्रभावित परिवारों की कठिनाइयों को देखते हुए समाज ने अपने निजी संसाधनों से प्रायः 5 लाख रुपए से अधिक की राशि की सामग्री एकत्रित किए।जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गई।यह पूरा अभियान समाज की सामूहिक पहल का परिणाम रहा। पदाधिकारी तथा सदस्य ने राहत राशि जुटाने, आवश्यक सामग्री की खरीद, पैकिंग और प्रभावित क्षेत्रों तक वितरण की पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा की भावना का परिचय दिया।राहत अभियान के माध्यम से कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने प्रभावित लोगों के शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने की कामना भी की। इस मौके पर लखीमपुर से अध्यक्ष छत्रपति गुप्ता , गुवाहाटी से महासचिव अनिल गुप्ता , विश्वनाथ चारिआलि से उपाध्यक्ष श्यामानंद रौनियार, विश्वनाथ जिले के हिंदी सेवी तथा पत्रकार संतोष कुमार महतो , सदस्य महेश गुप्ता, गुवाहाटी से जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता , समाजसेवी रमाकांत सिंह, राजेन दा लखीमपुर, और विश्वनाथ चारिआलि से राधेश्याम रौनियार आदि उपस्थित होकर बाढ़ पीड़ित के बीच जाकर सेवा की।



