बरेली
बरेली में फॉर्मर रजिस्ट्री 91.67% पूरी, जिला रैंक 12
नवाबगंज 106.38% और मीरगंज 104.85% के साथ अव्वल

86,205 नई आईडी बनीं, 1987 आवेदन अभी लंबित
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। केंद्र सरकार की फॉर्मर रजिस्ट्री योजना के तहत बरेली जिले में 6 अगस्त 2026 सुबह 11:30 बजे तक 91.67 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।
उपनिदेशक कृषि ओपी मिश्र ने बताया कि जिले में कुल 5,45,465 पीएम किसान हैं, जिनमें से 5,00,039 फॉर्मर आईडी बन चुकी हैं। नवाबगंज तहसील 106.38% और मीरगंज 104.85% के साथ सबसे आगे हैं। 100% से अधिक होने की वजह नॉन पीएमके किसानों का रजिस्ट्रेशन भी है। अन्य तहसीलों में बहेड़ी 89.16% – 1,02,345 आईडी, बरेली 86.79% – 74,111 आईडी, फरीदपुर 86.32% – 64,866 आईडी, आंवला 83.88% – 1,02,884 आईडी रजिस्टर्ड हैं।
जिले में अभी 1987 आवेदन लंबित हैं। इनमें नवाबगंज में 645 और आंवला में 376 सबसे ज्यादा हैं। 6 अप्रैल से अब तक 86,205 नई फॉर्मर आईडी बन चुकी हैं। ओपी मिश्र ने कहा लक्ष्य सभी पात्र किसानों का रजिस्ट्रेशन कर योजनाओं का लाभ सीधे देना है। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में कार्य तेजी से हो रहा है।


