बागपत

निषाद पार्टी ने सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

डॉ. संजय निषाद को रोके जाने पर उठाए सवाल, एक करोड़ मुआवजे की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत।  निषाद पार्टी जनपद बागपत द्वारा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। यह ज्ञापन सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के उद्देश्य से दिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को सौंपा जाना था, किंतु उनकी अनुपस्थिति के कारण यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महोदय द्वारा स्वीकार किया गया।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी नेताओं ने गंभीर सवाल उठाया कि महामना डॉ. संजय निषाद, जो कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्हें पीड़ित सोनू कश्यप के परिवार से मिलने के लिए ज्वालागढ़ जाते समय क्यों और किसके इशारे पर रोका गया। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सोनू कश्यप की जिंदा जलाकर की गई हत्या एक अत्यंत अमानवीय और दिल दहला देने वाली घटना है, जिससे पूरा समाज आक्रोशित और दुखी है। निषाद पार्टी ने सरकार से मांग की कि—
पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए
परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए
पीड़ित परिवार को पट्टे पर भूमि आवंटित की जाए
दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
निषाद पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पूरा प्रदेश पीड़ित सोनू कश्यप के परिवार के साथ खड़ा है और जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक निषाद पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से—
संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी कश्यप
महिला मोर्चा सचिव मंजू कश्यप
विधानसभा अध्यक्ष बागपत सुनील कश्यप
विधानसभा अध्यक्ष छपरौली पिंकू कश्यप
सहित बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो निषाद पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button