अमरोहा
अमरोहा में स्वदेशी जागरण मंच का प्रदर्शन नौगांवा सादात में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका,
लगाए अमेरिका मुर्दाबाद के नारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नौगांवा सादात कस्बे में बुध बाजार चौराहे पर रविवार शाम स्वदेशी जागरण मंच ने अगस्त क्रांति स्मृति में प्रदर्शन किया l विदेशी कंपनियो भारत छोड़ो, अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए l इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख एडवोकेट सुधांशु बिश्नोई ने कहा कि दुनिया में व्यापार युद्ध चल रहा है l उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है l बिश्नोई के अनुसार, विदेशी कंपनिया भारत के बाजारों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है l उन्होंने आरोप लगाया कि यह कंपनियां रोजगार खत्म करने और छोटे कारोबारियों से व्यापार छीनने के उद्देश्य से ऑनलाइन कंपनियों को बढ़ावा दे रही है l बिश्नोई ने कहा कि यह भारत को फिर से गुलाम बनाने का षड्यंत्र है l उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर अनावश्यक टैरिफ लगाकर दबाव बना रहे हैं l बिश्नोई ने जोर देकर कहा भारत की जनता स्वदेशी अपनाकर इसका जवाब देगी l उन्होंने कहा कि स्वदेशी के लिए हमें स्वरोजगार अपनाना होगा l उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वह आगे आए ताकि हम किसी भी देश पर निर्भर न रहकर अपना उत्पादन बढ़ा सके l कार्यक्रम में आफताब आडवाणी, हिमाचल यदुवंशी, इकराम सैफी, इरफान, इरफान खुर्रम अली, नाजिश और लोकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे l



