झांसी

लायंस क्लब झांसी सेंटेनियल द्वारा 10 क्षय रोगी बच्चों को वर्षपर्यंत मदद हेतु लिया गोद, टेलीविजन अस्पताल को किया भेंट 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l लायंस क्लब झांसी सेंटेनियल द्वारा जिला क्षय रोग अस्पताल में अध्यक्ष लायन मनोज गुप्ता की अध्यक्षता, सी एम ओ झांसी डॉ सुधाकर पांडे के मुख्य आतिथ्य, मंडल क्षय रोग अधिकारी डॉ यू के सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब द्वारा क्षय रोग से ग्रसित 10 बच्चों को वर्षपर्यंत मदद हेतु गोद लिया गया।
टी बी अस्पताल में रोगियों के मार्गदर्शन व मनोरंजन हेतु एक टीवी भी प्रदान किया गया ।इस अवसर पर सभी 10 बच्चों को पुष्टाहार के सामग्री के थैले भेंट किए गए।
 इस मौके पर क्लब के द्वाराडॉ जी इस अर्गल, डॉ ऊषा अर्गल, डॉ यू के सिंह, डॉ बक्शीश कौर, व चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक जैन को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लायन गोल्डी श्रीवास्तव, पूर्व मंडल कैबिनेट सचिव लायन संजय सिंह, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष लायन हरविंदर सिंह चिब, जोन चेयरमैन एम जे एफ अभिषेक चतुर्वेदी, लायन असित गुप्ता,लायन रितेश साहू, लायन अमित अग्रवाल, लायन रवि भाटिया, लायन प्रवीण बंसल,लायन एस सी सोनी, लायन मुकेश साहू, लायन सुमित खरे, लायन रमाकांत पाठक, लायन गुलशन चांगानी, लायन नितेश झा, लायन सरिता गुप्ता, लायन रश्मि सिंह, लायन सुखविंदर कौर चिब, लायन मोहिनी चतुर्वेदी, टी वी अस्पताल के डॉक्टर, मरीज व स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम का संचालन लायन संजय सिंह व आभार कोषाध्यक्ष लायन रितेश साहू ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button