खैरथल
मातौर में फाइनेंस कंपनी में डुबा सैकड़ो महिलाओं का पैसा
जिला कलेक्टर से लगाई कम्पनी से पैसा दिलाने की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल थाना अंतर्गत मातौर गांव में नवअंश इण्डिया निधि लिमिटेड फाइनेंस कंपनी से लुट पिट कर मातम मना रही सैकड़ो महिलाए शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर पैसे दिलाये जाने व भागे कंपनी निदेशको को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
पीड़ित महिलाए ने अति. जिला कलक्टर शिवपाल जाट को बताया की कंपनी निदेशको ने मोटा ब्याज का लालच देकर पूरे मातौर गांव को अपना शिकार बनाया!निदेशक नरेश चौधरी व दाताराम ने गांव में पंचायत कर सभी जमाकर्ताओ के पैसे देने के झूठे आश्वासन देकर रातों रात फरार हो गया महिलाओ ने बताया की अपनी सारी जमा पूंजी सहित रिश्तेतदारों की भी पूंजी भी इस कंपनी में निवेश कर दिया!किसी ने अपनी बेटी की शादी के लिए तो किसी ने झोपडी से पक्के मकान का स्वपन देखा था जो मात्र सपना ही रह गया . कुछ बुजुर्ग महिलाओ ने बताया की वह हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि को इसमें लगा दिया मातौर की महिलाओ बीरमा देवी,करमवती देवी, रंजीता,अंकिता,रितु, रुक्मणी,संगीता,ललिता आदि ने बताया की एजेंटो के घर में की गई तोड़फोड़ में उनका हाथ नहीं था।
एडीएम ने महिलाओ को समझाइस करते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया!साथ ही कानून को हाथ में नहीं लेने की अपील की.


