मेरठ
क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल पर आधारित पुस्तक केंन्द्रीय मंत्री को भेंट की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आईएमए हाल, बच्चा पार्क मेरठ में आयोजित ‘‘गोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश राणा जी को 1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के जीवन पर आधारित पुस्तक एवं शाल सप्रेम सादर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना मेरठ क्रांति धरा की विशेषता रही है । 1857 की क्रांति के समय धनसिंह कोतवाल ने भारत की आजादी की जो शुरुआत की थी उसका परिणाम 1947 में देश आजादी के रूप में हमें प्राप्त हुआ है। मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, धनसिंह कोतवाल जी के प्रपोत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत एवं शोध संस्थान के डायरेक्टर सरबजीत सिंह कपूर, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला आदि उपस्थित रहे।