बोकारो
प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के बोकारो जिला अध्यक्ष बने बोढन यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने बुढीडीह दुगदा निवासी बोढन यादव को बोकारो जिला अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है समाज के प्रति समर्पित भावना से सामाजिक कार्यो में गंभीरता पूर्वक सक्रिय भागीदारी निभाने वाले बोढन यादव को जिला अध्यक्ष बनने समाज काफी मजबुत होगा।बोढन यादव के सक्षम ऊर्जावान एवं दूरदर्शी नेतृत्व में यादव समाज अधिक संगठित सशक्त और प्रगतिशील बनेगा।



