बच्चों ने फल और फूल के नाम संस्कृत में सीखे
गूजीपुर में प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए शिक्षकों की पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संग्रामपुर अमेठी। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गूजीपुर में छात्रों ने नवीन तरीके से संस्कृत भाषा सीखी। प्रधानाध्यापक डॉ पवन कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कई रोचक गतिविधियों में भाग लिया।
संस्कृत शब्दकोश को बढ़ाने के लिए ‘फलम, फूलम, सब्जियम्’ नामक गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने फल, फूल और सब्जियों के संस्कृत नाम सीखे। इस दौरान सत्र परीक्षा की तैयारी भी की गई।
विद्यार्थियों की तर्कशक्ति बढ़ाने के लिए ‘नेता पहचानो’ खेल कराया गया। इसमें एक छात्र की क्रियाओं की नकल अन्य छात्रों ने की और फिर नेता को पहचानना था। अंतिम गतिविधि ‘कानाफूसी’ में संप्रेषण कौशल का अभ्यास कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की सफलता की पुष्टि की। निष्ठा, प्रिया, विनय, सौरभ, आदर्श, सौम्या, अंशिका, अर्पिता और शिवम सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।



