गोड्डा
पथरगामा दुर्गा मंदिर परिसर में 10 से 18 नवंबर तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : तुलसीकित्ता स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता नीलाभ चतुर्वेदी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 10 नवंबर से 18 नवंबर तक दुर्गा मंदिर परिसर, पथरगामा में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक के रूप में पंडित श्री रविशंकर ठाकुर जी महाराज की उपस्थिति रहेगी, जो अपने दिव्य वचनों से भक्तों को श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन संदेश से भावविभोर करेंगे। इस श्री राम कथा के आयोजन से 7 दिनों तक गांव में भक्ति का सारा बोर संगम देखने को मिलेगा। श्रीराम कथा के सफल संचालन हेतु एक आयोजन समिति का गठन भी किया गया जिसमें अध्यक्ष: नीलाभ चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष: अनिल केडिया,सचिव: मनोज कुमार भगत,उपसचिव: गोपाल कुमार,कोषाध्यक्ष: मनोज खेतान,मीडिया प्रभारी: सुबोध कुमार साह,संरक्षक: अशोक कुमार चौबे, शिवकुमार भगत, संजय कुमार मिश्रा, रतन कुमार चांद, सोनू कुमार चौबे, ब्रजकिशोर टेकरीवाल
कार्यकारिणी सदस्य: सुनील कुमार भगत, विश्वजीत पांडेय, नंदन तिवारी, रंजीत टेकरीवाल, संजय कुमार झा, मनीष सर्राफ, संजीव कुमार भगत, शेखर सुमन, संतोष महतो आदि बनाए गए।




