जॉब आपकी जेब में Jobsahi App से जुड़ेगा देश का युवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(मध्यप्रदेश) : देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में Jobsahi App का शुभारंभ किया जा रहा है। “Job aapki jeb mein” टैगलाइन के साथ Jobsahi एक ऐसा डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म है, जो तकनीक, पारदर्शिता और भरोसे के साथ युवाओं को सही अवसरों से जोड़ने का कार्य करेगा। यह पहल Satpuda Education Group के संस्थागत मार्गदर्शन में विकसित की गई है, जो इस वर्ष अपने 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा को भी पूर्ण कर रहा है।
Jobsahi के माध्यम से युवाओं को एक ही मंच पर सत्यापित कंपनियों, स्पष्ट चयन प्रक्रिया और प्रत्यक्ष इंटरव्यू अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्लेटफॉर्म ITI, Polytechnic, Engineering, 10वीं-12वीं एवं Graduate युवाओं के लिए समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि देश के हर कोने का युवा रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ सके।
इस पहल के अंतर्गत 25 जनवरी 2026 को Satpuda Engineering College, Balaghat में Open Mega Campus Drive का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों भाग लेगी और 8000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। यह Drive पूरी तरह Open होगी, जिसमें देशभर से विद्यार्थी भाग ले सकेंगे और चयन प्रक्रिया कंपनियों द्वारा सीधे इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
वहीं 26 जनवरी 2026 को Jobsahi App का औपचारिक Launch, Expert Talk Sessions, Panel Discussions और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश-विदेश के उद्योग
विशेषज्ञ, AI विशेषज्ञ और स्किल डेवलपमेंट लीडर्स युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
Jobsahi केवल एक Job App नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय रोजगार इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया गया है, जो तकनीक के माध्यम से शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करेगा। यह पहल Balaghat को एक नई पहचान देते हुए, युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
अधिक जानकारी के लिएः
www.jobsahi.com
6262604110


