सीकर

डॉक्टर्स डे पर डॉ. आर.एस. जाखड़ का किया सामान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सीकर,बावड़ी। सीकर जिले के रींगस कस्बे में जे.डी. हॉस्पिटल हार्ट एंड ट्रॉमा सेंटर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। जेडी हॉस्पिटल के सीईओ मदन जाखड़ व एचआर मैनेजमेंट के महेश जाखड़ ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर आसपास के पंचायत प्रशासक, शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य व शिक्षक,अस्पताल स्टाफ, ग्रामीण,मरीज व मरीजों के परिजनों ने डॉक्टर आर. एस. जाखड़ एवं टीम का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई । इस दौरान डायरेक्टर डॉक्टर आर.एस. जाखड़ ने कहा कि कई चिकित्सकों ने साबित किया है कि उनके लिए यह सिर्फ पैसा ही नहीं सेवा भाव है। डॉक्टर्स डे पर निदेशक डॉक्टर आर.एस. जाखड़ का माला व साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर आसपास के जनप्रतिनिधि, शिक्षक,मरीजों के परिजनों ने सम्मानित किया गया। इस दौरान आसपास के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण डॉक्टर आर एस जाखड़ की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी नहीं घबराए, कोरोना काल में घर परिवार छोड़कर व अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए हैं मानव जीवन को बचाने में जुटे रहे। जो आज डॉक्टर आर .एस. जाखड़ की वजह से काफी लोग इस धरती पर घूम रहे हैं। डॉ.आर.एस. जाखड़ के अनुसार बढ़ते तनाव और मौजूदा जीवन शैली का नतीजा है कि जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले मरीजों की पीड़ा हरने वाले धरती के भगवान चिकित्सक खुद को प्रकृति के नजदीक रखकर खुद को स्वस्थ बनाने में जुटे हुए हैं यही कारण है कि वह अधेड़ अवस्था में भी स्वास्थ्य की दृष्टि से युवाओं की तुलना में ज्यादा स्वस्थ है खुद को शारीरिक मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और योग करते हैं गर्मियों में जो वह सर्दियों में बाजार कहते हैं जंक फूड और डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ से दूरी रखते हुए रोजाना तीन से पांच किलोमीटर दौड़ने के साथ सप्ताह में कई बार कई किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाते हैं। डॉक्टर्स डे अन्य डॉक्टरों का कभी साम्मान किया गया। कार्डियोलॉजिस्ट आशीष चौधरी, डॉ.कुलेन्द्र सिंह राठौड़, फिजियोथैरेपी डॉ.रागिनी चौहान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ मधु महला, डॉ. अरविन्द नेहरा, सर्जन मुकेश खेदड़, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.पी सामोता एवं अन्य डॉक्टर एस एवं जे.डी. हॉस्पिटल परिवार उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button