भरत पुर

77, वें गणतन्त्र दिवस समारोह पर देश भक्ति की भावनाओं से सराबोर हुआ भुसावर क्षेत्र

100, मीटर लम्बें तिरंगा यात्रा रहीं आकर्षण का केन्द्र

तिरंगा यात्रा में वैर भुसावर विधायक बहादुर सिंह कोली रहें मौजूद

भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयकारों से गूंजायमान हुआ भुसावर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में आज सोमवार 26 जनवरी को 77, वें गणतन्त्र दिवस समारोह पर आजादी का जश्न धूमधाम एवं हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। वहीं कस्बे के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण में समस्त कस्बे वासियों के सहयोग से ध्वजारोहण कर 100, मीटर लम्बें तिरंगा यात्रा ठाकुर गणेश जी मन्दिर से प्रारंभ होकर कस्बे के सपाट, बस स्टैंड, हिंडौन सड़क मार्ग, पहाड़िया मोहल्ला, कुण्डा सड़क मार्ग, मुण्डायारा चौराहा,राजामण्डी सहित विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गई। जहां वैर भुसावर विधायक बहादुर सिंह कोली, नगर पालिका भुसावर के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्कर पाण्डेय, भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, पार्षद रणजीत सैन, पार्षद रामस्वरूप सैनी (बंटी भगत) पार्षद चिरमोली राम जाटव, मनोनित पार्षद हुकम सिंह सैनी आदि सहित ठाकुर गणेश मन्दिर कमेटी के सदस्यों के अलावा गणमान्य नागरिकों और समस्त कस्बे वासियों की मौजूदगी में डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर स्कूली बच्चे और नागरिक हाथों में तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली और पैदल यात्रा निकालते हुए राष्ट्र प्रेम, एकता और संविधान के सम्मान का संदेश देते हुए युवाओं को एक जुट करने, नशामुक्त समाज और सुरक्षित भारत का संदेश फैलाने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रीय भाईचारा कायम रखने के साथ एकता को मजबूत करने का सन्देश दिया गया। जहां कस्बे में जगह-जगह स्थानों पर स्थानीय एवं दुर दराज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारें देश भक्तों का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत सम्मान किया गया। वहीं दूसरी ओर थानाधिकारी रामदयाल मीणा मय जाप्ता के तिरंगा यात्रा में शामिल रहे जहां उन्होंने असामाजिक तत्वों पर अपनी निगरानी बनाए रखी।वही तिरंगा यात्रा का समापन ठाकुर गणेश जी की आरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button