बरेली

ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्टेडियम रोड पर बुधवार को नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नो एंट्री के बावजूद ट्रक के आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और हंगामा करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आशापुरम कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी मुकेश अग्रवाल (65) अपनी पत्नी सुनीता अग्रवाल (62) को स्कूटी पर बैठाकर दवा दिलाने ले जा रहे थे। स्टेडियम रोड स्थित एक आई हॉस्पिटल के सामने नो एंट्री में आए ट्रक ने अग्रवाल दंपती की स्कूटी को टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button