शामली

जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झिंझाना। जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक ने कुछ युवकों पर लाठी-डंडों के बल पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है।
वायरल वीडियो मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली चौकी के पास का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक ट्रक चालक से जबरन 200 रुपये की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर युवकों ने चालक को डराया-धमकाया और लाठी-डंडों का सहारा लिया। पीड़ित ट्रक चालक का कहना है कि जिला पंचायत के नाम पर आए दिन इस तरह की वसूली की जाती है। मना करने पर वाहन चालकों के साथ अभद्रता की जाती है और कई बार मारपीट तक की नौबत आ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर जिला पंचायत के नाम से वसूली को लेकर ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। इससे पहले भी कई बार इस मुद्दे को लेकर हंगामा हो चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर इस अवैध वसूली पर सवाल खड़े हो गए हैं और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button