बाराबंकी

आठवीं मोहर्रम को बासा में मेहंदी का जुलूस बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी। कस्बा मसौली व बांसा में आठवीं मोहर्रम का मेहंदी जुलूस शान शौकत एव अकीदत के साथ निकाला गया। हजरत कासिम की शहादत की याद में निकले जुलूस में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने शिरकत या हुसैन या हुसैन की सदाये लगायी तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया।
आठवीं मोहर्रम का जुलूस कस्बा बांसा शरीफ में कस्बा सहादतगंज, रामपुर , चक, रहरामऊ धनकुटी का जुलूस गांव की गलियों में निकाला गया हजारो की संख्या में हुसैन के अकीदतमंदों ने हाथ मे अलम लेकर या हुसैन या हुसैन की सदाओं के साथ जिस गली में निकले वहां के लोग ग़मगीन हो गये। इसी क्रम में कस्बा मसौली में आठवीं मोहर्रम के अलम का जुलुस सादगी एव गमगीन मौहोल में निकाला गया। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत जुलुस मे शामिल होकर मोहर्रमी ढोल बजाकर या हुसैन या हुसैन की सदाये लगायी।
इस मौक़े पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, किशन रावत, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, असगर अली, हफ़ीज राइन, , प्रधान मुईन अंसारी अली असगर राइन, मुन्ना , तुफैल सिद्दीकी, गुफरान अंसारी, शाकिर अली आदि लोगो ने मातमी जुलुस में शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन (रजि0) को याद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button