कैराना
घर में घुसकर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी मेहरबान ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 30 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी रंजिश के चलते तनवीर, उसके भाई सनवीर व मुनीर, पिता नसीम उर्फ भोप्पा के अलावा अजमल, हाजी मेहराज, हाजी कसीम, सुहैल, सरफराज, शाबान और अज्ञात युवक लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे सलमान व उस्मान और पत्नी भूरी को भी पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।