साहेबगंज

SIR-2026 के तहत जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्माण को लेकर VLE को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी,साहिबगंज कुमुदिनी टुडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले के सभी CSC संचालक/ VLE के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के तहत आवश्यक कार्यों की समीक्षा करते हुए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी सभी VLE को दी गई।उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी CSC संचालक/VLE को निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित करें,ताकि SIR कार्य के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि SIR-2026 की प्रक्रिया को सुचारू,पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने में CSC संचालकों एवं VLE की भूमिका महत्वपूर्ण है।सभी संबंधित कर्मी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें,इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी आलोक कुमार उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button