अमरोहा

नल में करंट लगने से महिला की मौत:जुम्मे की नमाज से पहले हाथ-मुंह धोने गई थी, नल छूते ही करंट ने पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा :  गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव पखरौला में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां नल से पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान शमा खातून (पत्नी अनवार अली) के रूप में हुई है। दोपहर के समय वह जुम्मे की नमाज से पहले हाथ-मुंह धोने के लिए घर के नल पर गई थी। जैसे ही उन्होंने नल को छुआ, करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई।
6 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल: 
परिजन तुरंत उन्हें गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शमा खातून की दो बेटियां और चार बेटे हैं। स्वास्थ्य केंद्र से शव को घर वापस ला दिया गया है। महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छह बच्चों की मां की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button