Uncategorized

लोनी में करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, जांच के आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी : क्षेत्र के सिख रानी विद्युत उपकेंद्र के रामबिहार फीडर पर कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइन मैन संविदा कर्मी राजू अचानक ग्यारह हज़ारी हाईटेंशन लाइन में करंट आने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के अनुसार फाल्ट ठीक करने से पहले संबंधित लाइन का  (शटडाउन) लिया गया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब शटडाउन लिया जा चुका था तो लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया?लोनी सब डिवीजन तीन के एसडीओ ब्रजमोहन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि शटडाउन के बाद लाइन को किसने चालू किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को अनुग्रह राशि, समूह बीमा योजना और वर्कमैन कम्पनसेशन के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।मृतक के परिवार में गम का माहौल है घटना स्थल और मृतक के आसपास रहने वाले लोगों में चर्चा है कि शटडाउन के बाद लाइन में करंट कैसे आया, लाइन मैन राजू की मौत का जिम्मेदार कौन है बस यही सवाल आम नागरिक को परेशान कर रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button