राजनीतिराष्ट्रीय

22 साल के कार्लोस अल्काराज बने ऑस्ट्रेलियनओपन चैंपियन

फाइनल में 38 साल के जोकोविच को हराया

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से हुआ। अल्काराज ने जोकोविच को हरा दिया और सर्बियाई दिग्गज 25वें ग्रैंडस्लैम से एक बार फिर दूर रह गए। यह अल्काराज का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से हुआ। एक तरफ युवा जोश और दूसरी तरफ अनुभव था, लेकिन अल्काराज का युवा जोश जोकोविच के अनुभव पर भारी पड़ा। पहला सेट जोकोविच ने 6-2 से अपने नाम किया था। पहले सेट में जोकोविच ने सर्विस और फॉर हेंड का जबरदस्त दम दिखाया। इसके बाद दूसरे सेट में अल्काराज ने जबरदस्त वापसी की और 6-2 से सेट अपने नाम किया। फिर तीसरे सेट में जोकोविच थके हुए नजर आए और इसका फायदा अल्काराज ने उठाया और 6-3 से जीत हासिल की। चौथा सेट अल्काराज ने 7-5 से जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। यह अल्काराज का सातवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। वहीं जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम से फिर दूर रह गए।
अल्काराज के लिए बड़ा मौका-अल्काराज ने अब तक सात ग्रैंडस्लैम जीते हैं। यह उनका पहला ऑस्ट्रेलियनओपन का खिताब है। अल्काराज पिछले साल भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन सिनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सिनर को जोकोविच सेमीफाइनल में हराकर बाहर कर चुके थे, जबकि अल्काराज ने सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था और अपना दम दिखाया था। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक माना गया है। अल्काराज के 7 ग्रैंडस्लैम खिताबों में-
1 आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताब: 2026
2 फ्रेंच ओपन खिताब: 2024, 2025
2 विंबलडन खिताब: 2023, 2024
2 यूएस ओपन: 2022, 2025
जोकोविच जीत चुके 24 ग्रैंडस्लैम-टेनिस जगत में नोवाक जोकोविच ने पिछले एक दशक में लगभग हर बड़ा मंच जीत लिया है। हालांकि, उनका पिछला यानी 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब 2023 में यूएस ओपन के रूप में आया था। इसके बाद पिछले लगभग दो साल से वह एक ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए जूझ रहे हैं। 25वें ग्रैंडस्लैम का सपना उनसे दूर रह जा रहा है। उनके नाम कुल 24 ग्रैंड स्लैम हैं, जिसमें शामिल हैं-
10 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब: (कब जीता- 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)
3 फ्रेंच ओपन खिताब: (कब जीता- 2016, 2021, 2023)
7 विंबलडन खिताब: (कब जीता- 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)
4 यूएस ओपन खिताब: (कब जीता- 2011, 2015, 2018, 2023)
जोकोविच इतिहास रचने से फिर चूके
जोकोविच अब 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब से केवल एक जीत दूर हैं, लेकिन इतंजार लंबा होता जा रहा है। एक ग्रैंडस्लैम खिताब उन्हें टेनिस इतिहास में सबसे ऊंचे स्थान पर ले जाएगी। न तो महिलाओं में और न ही पुरुषों में किसी ने 25 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड मार्ग्रेट कोर्ट के नाम है, जिन्होंने 24 ग्रैंडस्लैम जीते थे। जोकोविच गोल्डन थ्रोन से बस एक खिताब दूर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button