रामपुर शाहबाद
लिंग परिवर्तन प्रकरण: युवक को किन्नर बनाने वाले डॉक्टर की तलाश को पुलिस की चार सदस्यीय टीम फिर से दिल्ली रवाना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। बीते दिनों शाहबाद के किन्नरों पर पटवाई थाना क्षेत्र के एक युवक का लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाने के आरोप लगे थे। पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया था। जेल भेजने के बाद पुलिस युवक का ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन करने वाले डॉक्टर की तलाश में दिल्ली से लेकर नोएडा तक पहुंची, लेकिन डॉक्टर पुलिस की पकड़ से दूर रहा। अब शाहबाद पुलिस ने फिर से डाक्टर की तलाश में चार सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया। कोतवाल पंकज पंत में बताया कि दिल्ली गई टीम में एसएसआई कुलदीप सिंह, हल्का इंचार्ज आदेश कुमार समेत कुल चार पुलिस कर्मी शामिल है।



