हापुड़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, बिना तलाक किए 4 शादियाँ
पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की एक महिला पर ‘लुटेरी दुल्हन’ बनकर कई परिवारों से लाखों रुपये ठगने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि महिला ने बिना किसी कानूनी तलाक के एक के बाद एक चार शादियाँ कीं और हर बार शादी के कुछ समय बाद साजिश के तहत रकम ऐंठकर फरार हो गई ।
पीड़ित परिवारों के अनुसार नेहा नाम की महिला ने खुद को अविवाहित बताकर शादियाँ कीं। शादी के बाद वह ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना जैसे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती थी और समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूल लेती थी।
इस कथित संगठित ठगी के चलते कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और परिवारों की सालों की जमा-पूंजी खत्म हो गई है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें सामाजिक बदनामी का भी सामना करना पड़ रहा है ।
सभी पीड़ित परिवार एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की । पीड़ितों ने मामले को गंभीर धोखाधड़ी बताते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है।
फिलहाल एस पी हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।



