ललितपुर

7800 किमी साइकिल यात्रा पर निकलीं आशा मालवीय

डीएम सत्य प्रकाश ने कलेक्ट्रेट में किया उत्साहवर्धन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं। जयपुर से शुरू हुई उनकी यात्रा गुजरात होते हुए कन्याकुमारी तक जाएगी। ललितपुर पहुंचने तक वह लगभग 3100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आशा मालवीय का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहसिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति यदि संकल्प ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर डीएम ने उन्हें जनपद के पर्यटन चित्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आशा मालवीय ने बताया कि उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में पीजी किया है और वह लंबे समय से युवाओं, विशेषकर महिलाओं को फिटनेस और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। कठिन मौसम और लंबी दूरी जैसी चुनौतियों के बावजूद आशा का उत्साह बरकरार है। ललितपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आशा का कहना है, यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button