
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नगर पंचायत रिठौरा प्रांगण में रविवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ यूनियन का गठन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह वाल्मीकि ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए गुरुवचन सिंह को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इसके साथ ही संजीव कुमार को सर्वसम्मति से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ कर्मचारी हित में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विस्तृत कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
गुरुवचन सिंह के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर स्थानीय स्तर पर हर्ष की लहर है। इस दौरान हरनाम सिंह, जितेंद्र सिंह, महेश कुमार, रवि, सुरेंद्र, रामरतन, सोमपाल, गौरव, प्रदीप, रामलली, प्रशांत, सतनाम, अरविंद कुमार, संतन यादव और विशाल आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी है।



