मुरादाबाद

पहली बीबी के होते दूसरी से चल रही शादी की तैयारी महिला ने लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद । भोजपुर योगी सरकार महिला अपराध महिला उत्पीडन को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है, बाबुजूद इसके यूपी में अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं जिससे अपराध रोकने का नाम नहीं ले रहा है, तथा योगी सरकार अपराध रोकने में विफल नजर आ रही है, पीड़िता तबस्सुम परवीन पत्नी मो0 कामिल निवासी एफ 50 वी हरकेश नगर दिल्ली ने भोजपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पर देते हुए बताया कि पीड़िता की शादी मो0 कामिल पुत्र मो0 उमर उर्फ लल्ला के साथ 4/5/209 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शांति पूर्वक संपन्न हुई थी, तथा पीड़िता के पति मो0 कामिल से तीन बच्चे बेटी फातिमा 14 वर्ष, बेटा मो0 आहिल 10 वर्ष, तथा बेटी अलीमा हैं, पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है, इससे पहले पीड़िता का पति मो0 कामिल लगभग एक वर्ष पूर्व पीड़िता के साथ मारपीट कर पीड़िता से जबरन 6 लाख रुपए और सोना चांदी के जेवरात अपने साथ लेकर अपने माता पिता के घर आ गया था, पीड़िता का पति मौहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद का निवासी है, पीड़िता ने बताया कि थाने रिपोर्ट लिखवाने के लिए गई थी, लेकिन हल्का दरोगा ने बिना किसी कार्यवाही के पीड़िता को भगा दिया तथा पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से पीड़िता दर दर भटकने को मजबूर है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button