भरत पुर

पुष्पेन्द्र भारद्वाज बने राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ डीग के निर्विरोध जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। नवगठित डीग जिले के प्रशासनिक और संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। जिला कलक्टर कार्यालय, डीग में कार्यरत और कामां के मूल निवासी, अत्यंत कर्मठ एवं व्यवहार कुशल कार्मिक पुष्पेन्द्र भारद्वाज को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिला डीग के जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
किसी भी कर्मचारी संगठन में निर्विरोध निर्वाचन उस व्यक्ति की सर्वमान्य स्वीकार्यता, उसकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता पर संवर्ग के अटूट विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण होता है भारद्वाज का यह निर्वाचन न केवल उनके प्रति कर्मचारियों के अगाध स्नेह को दर्शाता है, बल्कि यह सिद्ध करता है कि राजस्व संवर्ग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन हेतु एक परिपक्व और दूरदर्शी नेतृत्व के हाथों में है। चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा होते ही राजस्व विभाग और कलक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। साथी कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने भारद्वाज को भव्य साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से अपनी अपार खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों ने उन्हें संगठन का सर्वोच्च दायित्व मिलने पर ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जिला प्रशासन की धुरी माने जाने वाले राजस्व मंत्रालयिक संवर्ग की भूमिका आमजन से सीधे जुड़ी होती है। जिला कलक्टर कार्यालय जैसे शीर्ष प्रशासनिक केंद्र में कार्यरत होने के कारण पुष्पेन्द्र भारद्वाज को न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ है, बल्कि वे निचले स्तर के कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं और विभागीय बारीकियों से भी भली-भांति अवगत हैं।
अपने निर्वाचन के उपरांत, नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने सभी साथी कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह पूर्ण विश्वास है कि उनके सक्षम नेतृत्व में संघ सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। उनका कार्यकाल कर्मचारी हितों के संरक्षण के साथ-साथ, जिला प्रशासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और सुशासन की दिशा में प्रशासन और कार्मिकों के मध्य एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा। पुष्पेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में डीग जिले का राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ निश्चित ही नई ऊंचाइयों को छुएगा और एक आदर्श संगठनात्मक मॉडल प्रस्तुत करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button