
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी)- युवकों ने मोबाईल चोरी के शक में एक युवक को दी तालिबानी सजा । युवक को जंगल में उठाकर ले गए गुंडे । तीन युवकों ने एक युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। युवक को मुर्गा बनाकर उसके ऊपर ईट रखी गई । मुर्गा बनाकर युवकों ने युवक को लाठी से पीटा । युवक को दी गई खौफनाक सजा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल । हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर का बताया जा रहा है पीड़ित युवक आशीष ।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली शर्मनाक तालिबानी घटना का वीडियो सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी करने के शक में एक युवक को कुछ गुंडों ने क्रूर तालिबानी सजा दी है । मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर का है । जानकारी के अनुसार , दस्तोई रोड के तीन युवकों ने एक युवक आशीष को उसके घर से बुलाकर धोखे से खेतों में ले गए। वहां उन्होंने उसे बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा । वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक को मुर्गा बनाकर मजबूर किया गया, उसके ऊपर ईंट रख दी गई और फिर उसी हालत में उसकी पिटाई की गई। पीड़ित युवक की नग्न अवस्था में भी मारपीट की गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश युवक को करंट देने की धमकी भी देते सुनाई दे रहे हैं। यह घटना हापुड में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
हापुड के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , तीन युवकों द्वारा एक युवक को पीटने का मामला संज्ञान में आया है । पीड़ित का मेडिकल कराया गया है । कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है । जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।



