सिंगरौली

प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके का सिंगरौली आगमन

विभिन्न विभागों की लेंगी समीक्षा बैठकें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री  सम्पतिया उइके का जिले में 12 नवम्बर को आगमन होगा। वे आज रात 8:55 बजे भोपाल स्टेशन से उर्जाधानी एक्सप्रेस द्वारा सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती उइके 12 नवम्बर की सुबह 8:55 बजे बरगवा (सिंगरौली) पहुंचेंगी, जहां से सूर्या भवन जाएंगी। प्रातः 11 बजे वे ग्राम सुपेला पहुंचकर विधायक श्री विश्वामित्र पाठक के निज निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे सिहावल से सूर्या भवन लौटेंगी।
दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, आदिम जाति, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण तथा खनिज विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद नगर पालिक निगम की समीक्षा बैठक में भी मंत्री जी भाग लेंगी।
प्रभारी मंत्री शाम 6 बजे सिंगरौली से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगी और 13 नवम्बर की रात 2:30 बजे मंडला पहुंचेंगी !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button