मथुरा
लाठी-डंडों से फायरिंग में बाल-बाल बची थी युवक की जान चार आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सौंख में रंजिश के चलते युवक पर हमले के चार नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मगोर्रा पुलिस ने विगत दिनों गांव बछगांव में लाठी-डंडे और तमंचे से हमले के मामले में पुलिस ने कुम्हेर मार्ग से सौरभ, गौरव, अजीत सिंह और पालेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस मुख्य आरोपी और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी महताप सिंह के पुत्र सचिन कुमार से गांव के ही देवेंद्र व उसके परिजन रंजिश मानते है। सोमवार शाम सचिन घर से चौपाल के लिए जा रहे थे। सभी गांव के नामजदों ने धारदार हथियार और तमंचे से हमला कर दिया। नामजद देवेंद्र ने सचिन पर तमंचे से फायर भी किया था। इस दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने देवेंद्र उर्फ देवा, अजीत, गौरव, सौरव, पालेंद्र, हाकिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते हुए युवक पर हमले में पुलिस ने चार नामजदों को गिरफ्तार किया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



