बरेली
जल्द हटेंगे अवैध कब्जे, 26 जनवरी के बाद नगर निगम शुरू करेगा कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली में बढ़ते यातायात का दबाव कम करने के लिए रामपुर रोड के चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। नगर निगम की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे कर उस पर दुकान व मकान तक बना लिए हैं। बीते दिनों मिनी बाइपास से खलीलपुर रोड तक टीम ने नाप-जोख कराने के बाद अवैध कब्जों पर लाल निशान लगा दिए थे। झुमका चौराहा तक अभी नाप-जोख का काम रह गया है, जो 26 जनवरी के बाद होगा।
मिनी बाइपास से लेकर झुमका चौराहे तक रोड का दोनों ओर चौड़ीकरण होना है। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए निगम यह काम कराएगा। सड़क चौड़ा होने के बाद चंद मिनटों में ही झुमका तक का सफर पूरा हो जाएगा। दो जनवरी को दर्जनों कब्जेदारों को नोटिस दिए गए थे। एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि कुछ लोगों ने जवाब दिए हैं अब उस पर जांच कराई जाएगी। झुमका तक अभी रोड की नाप-जोख के लिए कुछ हिस्सा रह गया है, जल्द ही वहां भी नाप-जोख कर लाल निशान लगाए जाएंगे।




