बिजनौर

अतिवृष्टि पर रोक लगाने को आहुतियां प्रदान कीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। गायत्री शक्ति पीठ पर रविवार को आयोजित गायत्री महायज्ञ में देश विदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि और भारी जन धन की क्षति को रोकने के लिए वेद मंत्रों से आहुतियां प्रदान कीं गईं। बिजेन्द्र राठी और प्रेम प्रताप सिंह ने यज्ञ कराया। यज्ञ के अवसर पर बिजेन्द्र राठी समेत सभी श्रद्धालुओं ने देश और विदेश में बहुत से स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि और जन धन की हानि पर चिंता जताई । बिजेन्द्र राठी ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे अपने निवास स्थान अथवा मंदिरों में नित्य प्रति यज्ञ करने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि यज्ञ हवन से मानव की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति संभव है। यज्ञ से समस्त देव शक्तियां प्रसन्न होती हैं। हवन करने से प्रकृति पुष्ट होती है। इसलिए हर मानव को हवन अवश्य करना चाहिए। यज्ञ के यजमान रामपाल सिंह द्वय रहे। यज्ञ में अमरेश राठी, हुकुम सिंह शास्त्री, कुंअर देव, ओम पाल सिंह, केदारनाथ साहू, नर्मदा साहू, कमलेश रानी, वीरवती देवी, प्रदीप भटनागर समेत अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button