अमरोहा
चाइनीझ मांझे से बच्चे को लगी चोट
गर्दन में गंभीर चोट के बाद दिल्ली रेफर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से एक बच्चे की गर्दन में गंभीर चोट लग गई l घटना बुधवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में हुई l घायल बच्चा अल समद अंसारी वासुदेव मार्ग स्थित मीनार मस्जिद के पास रहता है l बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण निजी चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया है l स्थानीय लोगों के अनुसार शहर में प्रतिबंधित मांझे की खुली बिक्री हो रही है लोग बिना किसी डर के इसका इस्तेमाल कर रहे हैं l
बच्चे को अस्पताल पहुंचाया
इससे पहले अमरोहा के एक पुलिस कर्मी की भी चाइनीज़ मांझे से मौत चुकी है l वह शाहजहांपुर में तैनात थे l स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है l एसएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ फिर से अभियान चलाया जाएगा