खैरथल

अम्बेडकर सर्किल के पास गोदाम में भीषण आग

दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। शहर के अम्बेडकर सर्किल के पास स्थित मित्तल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक संजय जैन के गोदाम में रविवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के घरों और दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं, वहीं लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और चारों ओर घना धुआं फैल गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने शनि मंदिर से हरसोली जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पानी के टैंकर, पुलिस बल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी के संयुक्त प्रयासों से करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान गोदाम मालिक संजय जैन भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों में सहयोग करते नजर आए।
इस दौरान पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए साहस का परिचय दिया। थानाधिकारी रामकिशन, कॉन्स्टेबल विजय कुमार, गोवर्धन दास, धनपाल सहित होमगार्ड जवानों ने आग बुझाने में अहम योगदान दिया।
हालांकि घटना के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में गैस सिलेंडर से रिसाव भी आग लगने का एक संभावित कारण माना जा रहा है।
 शहर में स्थित अधिकतर बड़ी दुकानों और गोदामों में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। आग लगने की स्थिति में ये पूरी तरह दूसरों या अग्निशमन विभाग पर निर्भर हो जाते हैं। इसे देखते हुए नगर परिषद प्रशासन द्वारा बड़ी दुकानों और गोदामो पर शहर की सभी बड़ी दुकानों और गोदामों के संचालकों को अग्निसुरक्षा यत्रं की व्यवस्था करने और इसके लिए लाइसेंस लेने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button